*बस्ती में भारतीय कुर्मी महासभा का सम्पन्न हुआ भव्य राष्ट्रीय महाधिवेशन*


*प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन/ सम्मेलन - 2023*,

 *(द्वितीय दिवस - राष्ट्रीय सम्मेलन)*

*दिनांक 9 अप्रैल 2023, समय : प्रातः 10:00 बजे से 5:00 तक*

 *स्थान:-सरदार पटेल स्मारक संस्थान (कुर्मी बोर्डिंग) गांधी नगर, बस्ती, उत्तर प्रदेश*

************************

*प्रथम सत्र 10:00 से 12:30 बजे तक*

**********************

भारतीय कुर्मी महासभा का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन दिनांक 9 अप्रैल 2023 को सरदार पटेल स्मारक संस्थान (कुर्मी बोर्डिंग) छात्रावास, गांधीनगर, बस्ती, उत्तर प्रदेश के प्रांगण में पूर्व मंत्री माननीय राम प्रसाद चौधरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जूनागढ़, गुजरात के प्रख्यात समाजसेवी माननीय जे के थेसिया जी रहे। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर यशवीर सिंह, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, अखिल भारतीय लोधी - लोधा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक एटा सदर माननीय विपिन कुमार लोधी, भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर के के चौधरी, भारतीय कुर्मी महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमापति चौधरी जी सहित यादव महासभा, कुशवाहा महासभा एवं मराठा महासभा के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय कुर्मी महासभा प्रयागराज महासभा के संरक्षक डॉ आर एन पटेल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ एस डी वर्मा, कुशीनगर के डॉ परशुराम पटेल, लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद लोधी, पूर्व विधायक राम ललित चौधरी, जितेंद्र चौधरी, एडवोकेट बृजलाल लोधी, प्रयागराज से पधारे समाजसेवी दूधनाथ पटेल, रुधौली के विधायक माननीय राजेंद्र चौधरी, राम नरेश चौधरी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पटेल बस्टिक जिला अध्यक्ष मा0 संजय चौधरी, डॉ दशरथ चौधरी, अंजुला बेन पटेल, हेमलता चौधरी, इंजी उमा शंकर चौधरी जी की मंच पर गरिमामयी उपस्थिति रही।

     कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिश्चन्द्र पटेल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र पटेल जी ने संयुक्त रूप से किया।

      कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री भगवान चौधरी, राष्ट्रीय सचिव उमेश चन्द्र पटेल, राष्ट्रीय संगठन सचिव समर बहादुर पटेल, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेश चौधरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बृजेश पटेल आदि की भी मंच पर गरिमामयी उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश संगठन सचिव आर के सिंह पटेल तथा सह प्रभारी मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौधरी एवं जिला अध्यक्ष डॉ वी के वर्मा व मंडल उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद चौधरी आदि मंच पर उपस्थित रहे।

   

          कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सभा अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों व पदाधिकारियों को संचालक डॉ हरिश्चन्द्र पटेल द्वारा मंच पर आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय इंजि0 राम आधार चौधरी जी सहित तथागत गौतम बुद्ध, माता जीजाबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज सरदार वल्लभ भाई पटेल ज्योतिबा राव फूले, कोतवाल धन सिंह, छत्रपति शाहूजी महाराज, अवंती बाई लोधी, जगदेव प्रसाद कुशवाहा, महाराज सिंह भारती, ललई सिंह यादव एवं महामना रामस्वरूप वर्मा कुर्मी बोर्डिंग के संरक्षक शिवशरण चौधरी एवं बस्ती जनपद के लोकप्रिय विधायक नंदू प्रसाद चौधरी आदि सभी महापुरुषों के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा महासभा का ध्वज फहरा कर सामूहिक रूप से कुर्मी कुल गीत गाया गया। इस दौरान सभी लोग अपने अपने स्थान पर सावधान की मुद्रा में खड़े रहे।

   

       तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण, बैज अलंकरण करते हुए अंग वस्त्र, साल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।


 इसके बाद बस्ती जनपद के मेजबान जिला अध्यक्ष डॉ वी के वर्मा जी द्वारा अतिथियों व पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत भाषण अभिव्यक्त किया गया।

       इस दौरान भारतीय कुर्मी महासभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महाधिवेशन की स्मृति में पटेल परिचारिका का अतिथियों द्वारा भव्य विमोचन किया गया।


 तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिश्चन्द्र पटेल द्वारा 4 अगस्त 2019 से 7 अप्रैल 2023 तक की भारतीय कुर्मी महासभा की संक्षिप्त प्रगति आख्या बिंदुवार प्रस्तुत किया गया। जो कि निम्नवत है:--

         १. उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में भारतीय कुर्मी महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन या पुनर्गठन किया गया। 

२. भारतीय कुर्मी महासभा ने 4 अगस्त 2019 से 7 अप्रैल 2023 तक 44 महीनों में 168 बैठकों का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया।


३. भारतीय कुर्मी महासभा ने पिछले 44 महीनों में पीड़ित परिवारों, बलात्कार हत्या की शिकार महिलाओं एवं महापुरुषों के अपमान को लेकर तथा बेरोजगारों युवाओं के खिलाफ सरकार द्वारा बनाई गई जनविरोधी नीतियों को लेकर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम 33 प्रदेश व्यापी ज्ञापन दिया गया।


४. भारतीय कुर्मी महासभा ने पिछले 44 महीनों में प्रयागराज के 40 मृत्युभोज बहिष्कार के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में 250 से अधिक मृत्युभोज उत्सव का बहिष्कार करा कर श्रद्धांजलि सभा एवं वृक्षारोपण का कार्य कराया।


५. भारतीय कुर्मी महासभा ने युवाओं के शैक्षिक मार्गदर्शन हेतु तथा महापुरुषों के साहित्यिक सृजन हेतु उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, भदोही एवं मऊ जनपद में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज पुस्तकालय स्थापित कराया।


६. 22 मई 2020 को गोविंदपुर पट्टी प्रतापगढ़ की घटना में भारतीय कुर्मी महासभा ने दानदाताओं से ₹66000 प्राप्त कर तथा ₹20000 की खाद्य सामग्री खरीद कर पीड़ित परिवारों में वितरित कराया।


७. गोविंदपुर पट्टी प्रतापगढ़ की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में भारतीय कुर्मी महासभा द्वारा 64 ओबीसी और एससी जनप्रतिनिधियों को प्रत्यावेदन देकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का महासभा ने पुरजोर प्रयास किया।


८. भारतीय कुर्मी महासभा द्वारा कोरोना वायरस के दौरान विभिन्न जिलों में राहत सामग्री का वितरण कराया गया।


९. भारतीय कुर्मी महासभा जिला इकाई मिर्जापुर द्वारा 1 नवंबर 2021 को रहली, रानीपुर के पास के गांव में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 145 वीं जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जिला इकाई द्वारा तत्कालीन प्रदेश युवा अध्यक्ष गौरव सिंह पटेल के नेतृत्व में 145 गावों के 14500 किसानों को हसिया, थैला और अन्य उपकरण वितरित किया गया।


 १०. इसी क्रम में रहली गांव के एक गरीब किसान का 1 एकड़ धान भारतीय कुर्मी महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा 1 घंटे में काट कर श्रमदान करते हुए सरदार पटेल के किसान आंदोलन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


११. भारतीय कुर्मी महासभा का संगठन विस्तार 2020 में उत्तर प्रदेश, 2021 में उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, बिहार, गुजरात तथा 2022 में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किया गया।

       जिसको सदन ने क्रमवार सत्य बताते हुए अनुमोदन प्रदान कर दिया।


       कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरिश्चन्द्र पटेल ने 8 अप्रैल 2023 को अधिवेशन के पहले दिन सदन में पारित किए गए विभिन्न प्रस्तावों को आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर आम सभा ने सभी पारित प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान कर दिया। जो निम्नवत है:---

 

(1) किसी प्रकार का कोई भी जनप्रतिनिधि भारतीय कुर्मी महासभा का अध्यक्ष महासचिव या कोषाध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर आसीन नहीं होगा। किंतु अन्य पदों पर जुड़कर महासभा में जनता की सेवा कर सकता है।


(2) भारतीय कुर्मी महासभा ने अपने अनुषांगिक संगठन युवा प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया है। यदि कोई व्यक्ति युवा प्रकोष्ठ के किसी पद पर कार्य करते हुए 40 वर्ष की आयु सीमा पार कर जाता है तो जिस तिथि को उसकी आयु सीमा 40 वर्ष पार करेगी उसी तिथि से वह स्वयं पदच्युत माना जाएगा।


(3) भारतीय कुर्मी महासभा ने एक व्यक्ति एक पद पर बने रहने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है


(4) भारतीय कुर्मी महासभा ने संगठन विस्तार में होने वाले प्रमुख खर्चों को महासभा की राष्ट्रीय कोश समिति के दो तिहाई सदस्यों के अनुमोदन के उपरांत खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया है।


(5) भारतीय कुर्मी महासभा ने संगठन के बहुमुखी विकास हेतु अधिक से अधिक संख्या में संगठन से महिलाओं को जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया है।


(6) भारतीय कुर्मी महासभा को और अधिक समर्थ बनाने के लिए सदस्यता अभियान और दान अनुदान प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया है। जिससे महासभा को समृद्ध किया जा सके।


(7) भारतीय कुर्मी महासभा द्वारा सामाजिक कुरीतियों एवं रूढ़िवादी परंपराओं को शीघ्र त्यागने पर बल दिया गया है। 


(8) भारतीय कुर्मी महासभा ने भविष्य में समाज की तरक्की के लिए अंतरशाखिय और अंतर जातिय विवाह को अधिक से अधिक कराए जाने पर बल दिया


(9) सामाजिक चेतना और समरसता का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए।


(10) फिजूलखर्ची पर रोक एवं निवेश करने के महत्व पर विशेष बल दिया गया।


(11) सरदार पटेल के सपनों को साकार करने के लिए कृषि आयोग का गठन कर कृषि को उद्योग का दर्जा दिए जाने की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।


(12) सरकारी अथवा निजी सभी क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में एससी और ओबीसी को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए।


(13) 8 अप्रैल 2023 के अधिवेशन में केंद्र सरकार से कुर्मी रेजीमेंट बनाए जाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया है जिसे 9 अप्रैल 2023 के आम सम्मेलन में सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान कर दिया गया।


(15) 8 अप्रैल 2023 को महाअधिवेशन में उत्तर प्रदेश कार्य समिति को भंग करते हुए सदन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ हरिश्चन्द्र पटेल और प्रदेश महासचिव पद पर श्री गौरव सिंह पटेल को सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया। जिसको 9 अप्रैल 2023 को आम सभा ने अनुमोदन प्रदान कर दिया।


(16)8 अप्रैल 2023 को महाअधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यसमिति के रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सदन ने इंजीनियर के के चौधरी को निर्वाचित किया जिसको 9 अप्रैल 2023 को आमसभा ने अनुमोदन प्रदान कर दिया।


*इसके बाद 12:30 से 1:00 तक, 30 मिनट का टी ब्रेक कर दिया गया।*

   *द्वितीय सत्र 1:00 से 5:00 तक*

****

      9 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे सत्र में एजेंडे में मौजूद विभिन्न बिंदुओं पर आए हुए वक्ताओं ने अपने अभिमत प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय सम्मेलन का एजेंडा निम्नवत रहा है:---

  १. सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़ों के आरक्षण में सवर्णों के आर्थिक आधार का आरक्षण नासूर बना है? 


२. जातिगत जनगणना एवं महिला विधेयक में ओबीसी आरक्षण का औचित्य?


 ३. सरकारी शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थानों के निजी करण का दंश झेल रहा वंचित वर्ग?


 ४. छुट्टा जानवरों के बढ़ते प्रकोप से किसान हुआ बेहाल और केंद्र सरकार से एमएसपी की गारंटी ना मिलने से किसानों की टूटी टूट रही कमर?


५. देश में संचालित दोहरी शिक्षा प्रणाली कहीं युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी का कारण तो नहीं? क्या एकल शिक्षा प्रणाली से देश में युवा बेरोजगारी को कम किया जा सकता है?


६. देश में न्याय की प्रकृति को सबल बनाने हेतु क्या राष्ट्रीय न्यायिक आयोग के गठन की आवश्यकता है?


७. 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला में नियुक्त लगभग 6000 सामान्य अभ्यर्थियों के स्थान पर ओबीसी अभ्यर्थियों को कब नियुक्त किया जाएगा?


८. ओबीसी क्रीमीलेयर की परिभाषा को स्पष्ट किया जाए तथा ओबीसी क्रीमी लेयर की आड़ में ओबीसी वर्ग के युवाओं का नुकसान न किया जाए?


९. वर्तमान समय में क्या ओबीसी की कृषक जातियां एक साथ सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर सकती हैं? यदि हां तो g7 अर्थात गुर्जर, कुशवाहा, जाट, लोधी, मराठा, यादव एवं कुर्मी महासभा को एक साथ कौन से कदम उठाने चाहिए?


१०. क्या गुर्जर, कुर्मी, लोधी कुशवाहा, यादव मराठा एवं जाट जातियों के मध्य रोटी बेटी का रिश्ता संभव हो सकता है? यदि हां तो कैसे?


*अंत में सरदार पटेल संस्थान बस्ती के संरक्षक सदस्य माननीय शिवशरण चौधरी तथा बस्ती जनपद के पूर्व लोकप्रिय विधायक माननीय नंदू चौधरी तथा भारतीय कुर्मी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आर ए चौधरी जी के दुखद निधन पर सदन ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन के समाप्ति की घोषणा किया।


राष्ट्रीय महाधिवेशन में बस्ती से प्रदेश संगठन सचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी आर के पटेल सह प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष हनुमत प्रसाद चौधरी एवं जिला अध्यक्ष डॉ वीके वर्मा जिला महासचिव कृष्ण चंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी विद्यासागर चौधरी मस्तराम चौधरी मंसाराम चौधरी इलाहाबाद से जिला संरक्षक डॉक्टर आर एन पटेल, कुशीनगर से डॉ परशुराम पटेल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रोफेसर डॉक्टर एस डी वर्मा, कानपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष धीरूभाई पटेल, प्रयागराज से प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, मिर्जापुर से प्रदेश महासचिव गौरव सिंह पटेल, महाराजगंज से प्रदुमन सिंह पटेल, पीलीभीत से महेश कुमार पटेल एवं बदायूं से भारत सिंह पटेल डॉ प्रदीप कुमार पटेल डॉक्टर श्री राम पटेल डॉक्टर आर्यन पटेल डॉक्टर आरसी पटेल कमल सिंह पटेल द रामजतन पटेल रामनिवास पटेल राम प्रकाश पटेल अमृतलाल पटेल हीरामणि पटेल संतोष सिंह पटेल डॉक्टर आरके वर्मा ज्ञान बहादुर पटेल अखिलेश कुमार पटेल एमपी सिंह पटेल राजेंद्र पटेल रामचरण पटेल अंबिका प्रसाद पटेल भदोही जिला अध्यक्ष, शोभित पटेल जिला अध्यक्ष रामपुर वीरेंद्र पटेल जिला अध्यक्ष मऊ डॉ दिलीप पटेल जिला अध्यक्ष प्रयागराज सुरेश राठौर आदि का विशेष योगदान रहा।


8 एवं 9 अप्रैल 2023 को बस्ती जनपद में संपन्न हुए राष्ट्रीय महाअधिवेशन एवं सम्मेलन में कार्यक्रम के प्रभारी आर के सिंह पटेल मंडल अध्यक्ष हनुमत प्रसाद चौधरी जिला अध्यक्ष डॉ वी के वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद चौधरी जिला महासचिव कृष्ण चंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी जिला सचिव विद्यासागर पटेल मंडल उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा जिला कार्यकारिणी के सदस्य मंसाराम वर्मा, कृष्णानंद चौधरी आदि का कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही भारतीय कुर्मी महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्य समिति की ओर से बस्ती जनपद के सभी सहयोगी कर्मठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि नमन एवं अशेष आभार।


      इस महाकुंभ में प्रयागराज से प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र पटेल महेंद्र पटेल गुलाब सिंह सुरेंद्र सिंह युवा जिला अध्यक्ष अजीत पटेल जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल दिव्या पटेल रिद्धिमा पटेल उत्कर्ष पटेल खुशी पटेल डॉक्टर आर एन पटेल डॉक्टर एस डी वर्मा राकेश पटेल रामप्रकाश पटेल अमर सिंह पटेल चंद्रभान पटेल संजय सुमित राकेश मानिकचंद अमरनाथ पटेल विक्रम बहादुर पटेल दिलीप पटेल तारा सिंह सुभाष चंद्र कविता पटेल सुरेश कुमार पटेल कृष्णानंद पटेल दयाशंकर पटेल बलवंत सिंह पटेल दूधनाथ पटेल रंजीत पटेल प्रमोद पटेल रामाश्रय पटेल रमाशंकर पटेल शैलेंद्र पटेल सहित 50 लोगों ने सहभाग किया।


भारतीय कुर्मी महासभा के प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन 2023 में सहभाग करने वाले देश के कोने-कोने से आए सभी समाजसेवियों का भारतीय कुर्मी महासभा की ओर से हार्दिक अभिनंदन, स्वागत तथा कोटि-कोटि आभार है।


       इसके साथ ही साथ जिन लोगों ने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपना अभूतपूर्व योगदान प्रदान किया है उन सभी को भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से कोटि कोटि धन्यवाद एवं हार्दिक आभार। कार्यक्रम के दौरान लगभग 3000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।


डॉ हरिश्चन्द्र पटेल

 प्रदेश अध्यक्ष

 भारतीय कुर्मी महासभा

उत्तर प्रदेश


रिपोर्ट शिवकुमार पटेल पत्रकार