जंघई(प्रयागराज)।महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर भाजपा की पदयात्रा देश भर में शुरू हो गई है।इसी क्रम मे प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के सोरों सेक्टर से पदयात्रा शुभांरभ करते हुए भाजपा नेताओं ने शनिवार को लोगो से सम्पर्क किया।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मुकुंद लाल मौर्य, श्याम बिहारी पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर सभाजीत मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजा मौर्य, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय दुबे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहिव नकवी, मंडल महामंत्री मुन्ना सिंह, विनोद पाण्डेय, अब्बास सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता 15 दिन तक यात्रा के जरिये प्रतापपुर क्षेत्र के प्रत्येक गाँव का सफर तय करेंगे और गांव-गांव में लोगों से सम्पर्क करेंगे।भाजपा नेताओं ने कहा कि गांधी जी के ग्राम स्वराज का संदेश पहुंचाने की दिशा में ये पहल की जा रही है।