उतरांव (प्रयागराज) उतरांव क्षेत्र के करौहा हाइवे सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया ।स्थनीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि उतरांव थाना क्षेत्र समोधीपुर गांव निवासी जितेन्द्र पुत्र जवाहरलाल जो अपने ननिहाल भगतपुर चाँदोपारा से शुक्रवार सुबह आ रहा था जैसे ही करौहा सर्विस रोड पर पहुँचा था कि एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे देखकर स्थानीय लोगो ने इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।