जौनपुर।माता वैष्णो देवी सिधवन रामपुर जौनपुर के दरबार में मानव सेवा संस्था मुम्बई प्रभारी श्रीमती रत्नावली सिंह (फिल्म एक्टर व सिरीयल एक्टर) के सौजन्य से महाभण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रत्नावली सिंह की माता श्रीमती गीता सिंह व पिता श्री शिव प्रसाद के कर कमलो के माध्यम से किया गया जिसमे सैकड़ों लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर रंजीत मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मानव सेवा संस्था व मानव सेवा संस्था मडियाहूँ विधान सभा अध्यक्ष द्वारा सभी का स्वागत किया गया।